लाइव न्यूज़ :

इंडिगो को तीसरी तिमाही में 620 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी विमान सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो को चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में 620 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 496 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) और दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में क्रमश: 2,884 करोड़ रुपये और 1,194 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन की कुल आय सालाना आधार पर 50 प्रतिशत घटकर 5,142 करोड़ रुपये रही।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘ग्राहकों का हमारी सेवा को लेकर भरोसा काफी सुखद है और हमें खुशी है कि हम धीरे-धीरे पटरी पर आने की ओर बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी को लाभ में आने के लिये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का धीरे-धीरे शुरू होना तथा विमानों का पूर्ण रूप से उपयोग जरूरी है और इसको लेकर हमारा रुख सकारात्मक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?