लाइव न्यूज़ :

इंडियन ओवरसीज बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा बढ़कर 376 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 376 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 148 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान बैंक आईओबी रिजर्व बैंक की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) से भी बाहर आया।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 5,376 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 5,431 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति के मामले में बैंक ने शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) को लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। 30 सितंबर, 2021 तक कुल ऋण पर बैंक का शुद्ध एनपीए 2.77 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 4.30 प्रतिशत था।

आईओबी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘शुद्ध एनपीए 2.77 प्रतिशत है जो आरबीआई के निर्धारित दिशानिर्देशों के भीतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू