लाइव न्यूज़ :

इंडियन मोटरसाइकिल को प्रीमियम बाइक बाजार में 25-30 प्रतिशत हिस्सेदारी की उम्मीद

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:27 IST

Open in App

अमेरिका की मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी इंडियन मोटरसाइकल को 2020 के खराब साल के बाद भारत के प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में 25-30 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद है। पोलारिस इंडस्ट्रीज इंक की पूर्ण स्वामित्वा वाली इकाई 15.68 लाख रुपये से 43.96 लाख रुपये की कीमत वाली आयातित बाइक की श्रृंखला की बिक्री करती है। कंपनी कोविड-19 महामारी से उत्पन्न बाधाओं के अलावा बीएस-छह अनुपालन मॉडल की मोटरसाइकिलों की अनुपलब्धता के कारण भारतीय बाजार में पूरी तरह से काम करने में असमर्थ थी। पोलारिस इंडिया के कंट्री प्रबंधक ललित शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर हम हर जगह वृद्धि दर्ज कर रहे हैं, हमें बाजार में हिस्सेदारी मिल रही है। उत्तरी अमेरिका, एशिया-प्रशांत, यूरोप और जापान में हमने 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। यह साफ़ दर्शाता है कि ब्रांड हर तरफ बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पिछला साल सभी के लिए बहुत मुश्किल भरा था और दुर्भाग्य से या सौभाग्य से यह हमारे लिए अधिक मुश्किल था। उस समय हमारे पास कोई बीएस-छह मोटरसाइकिल नहीं थी। यह वर्ष कंपनी के लिए अच्छा साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअजमेर में भिखारियों की पिटाई कर उन्हें 'पाकिस्तान जाओ' कहा, पांच लोग गिरफ्तार

भारतभिखारियों से मारपीट का वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

हॉट व्हील्सस्पीड और ब्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 मोटरसाइकिल, देखें तस्वीरें

हॉट व्हील्सइन बाइक्स की कीमत है 70,000 रुपये से भी कम, माइलेज और फीचर्स भी हैं शानदार

हॉट व्हील्सIndian Motorcycle की GQ राइड नई दिल्ली से रवाना, देशभर में ये टीम देगी खास संदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी