लाइव न्यूज़ :

भारतीय आईटी उद्योग वित्त वर्ष 2021-22 में 11% आय वृद्धि के साथ जोरदार वापसी करेगा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:16 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को कहा कि भारतीय आईटी उद्योग वित्त वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत तक की आय वृद्धि के साथ जोरदार वापसी करेगा।

यह सुधार मुख्य रूप से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई), स्वास्थ्य सेवा, खुदरा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग बढ़ाने और डिजिटल रूपांतरण सेवाओं में तेजी के कारण होगा।

नैसकॉम के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में आईटी उद्योग की आय 194 अरब अमेरिकी डॉलर थी।

विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी का मानना ​​​​है कि भारतीय आईटी उद्योग की आय चालू वित्त वर्ष में दोहरे अंकों में बढ़ेगी। खासतौर से यह देखते हुए कि महामारी के बावजूद उद्योग ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2-3 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की और सकल आधार पर 1.58 लाख नई नौकरियां दी गईं।

क्रिसिल ने कहा कि उच्च व्यावसायिक स्तर और अधिक लाभदायक डिजिटल सौदों (कुल आय में वित्त वर्ष 2019-20 में 40 प्रतिशत के मुकाबले 2020-21 में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी) से आईटी कंपनियों को बेहतर परिचालन मार्जिन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

क्रिसिल के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा कि ग्राहकों द्वारा लागत को काबू में करने की कवायद के साथ ही आईटी सेवाओं की आउटसोर्सिंग में वैश्विक स्तर पर लगातार तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा महामारी के बीच डिजिटल सेवाओं के लिए अतिरिक्त अवसर तैयार हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?