लाइव न्यूज़ :

भारतीय पैकेजिंग संस्थान ने हस्तशिल्प, हथकरघा क्षेत्र के लिए कार्यशाला का आयोजन किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला का आयोजन विनिर्माताओं और निर्यातकों को अपने निर्यात स्तर में सुधार के लिए पैकेजिंग की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी देने को किया गया।

कार्यशाला का आयोजन नौ सितंबर को दिल्ली सरकार के सहयोग से किया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘इस कार्यशाला का उद्देश्य निर्माताओं और निर्यातकों को अपने पैकेजिंग कौशल को उन्नत और अद्यतन करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के स्तर में सुधार के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करने की जानकारियां देना था।’’

आईआईपी के निदेशक, तनवीर आलम, ने पैकेजिंग प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके द्वारा की गई पहलों के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में निर्यातकों, निर्माताओं और पेशेवरों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। आईआईपी वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग