लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था का 2020 में संकुचन 9.6 प्रतिशत रह सकता है्: संरा रपट

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:56 IST

Open in App

संयुक्तराष्ट्र, 25 जनवरी संयुक्तराष्ट्र की एक रपट के अनुसार कोविड19 और लॉकडाउन से प्रभावित 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.6 प्रशित की गिरावट होने का अनुमान है। इसी रपट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में 7.3 प्रतशित की वृद्धि दर्ज कर सकती है।

रपट के अनुसार, लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों से वायरस संक्रमण का प्रसार रुका नहीं, पर घरेलू उपभोग घट गया।

विश्व की आर्थिक स्थिति और संभावनाओं पर इस बहुपक्षीय संगठन की रपट वर्ल्ड इकोनामिक सिचुएशन एंड प्रास्पेक्ट्स के ताजा संस्करण में कहा गया है कि 2020 में विश्व अर्थव्यवस्था 4.3 प्रतिशत संकुचित हुई। यह संकुचन 2009 के ढाई गुना से ज्यादा है। 2021 में विश्व अर्थव्यवस्था में 4.7 प्रतिशत की हल्क वृद्धि हो सकती है और उससे 2020 के नुकसान की किसी तरह से भरपायी हो सकेगी।

रपट के अनुसार, दक्षिण एशिया में सभी अर्थव्यवस्थाओं पर महामारी का गहरा असर पड़ा है और इस क्षेत्र में 8.9 प्रतिशत की आर्थिक गिरावट का अनुमान है।

रपट के अनुसार इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में अपने इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है और देश की अर्थव्यवस्था 2020 में करीब 10 प्रतिशत संकुचित हुई है। रपट में कहा गया है, ‘‘भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019 में घट कर 4.7 प्रतिशत रह गयी थी और 2020 में इसमें 9.6 प्रतिशत गिरावट आ गयी, क्योंकि राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहनों के बावजूद लॉकडाउन और अन्य नियंत्रणों के चलते घरेलू उपभोग घट गया, पर महामारी का प्रसार रुका नहीं।’’

संयुक्तराष्ट्र महाचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया इस समय 90 साल के दौर का सबसे बड़ा स्वास्थ्य और आर्थिक संकट झेल रही है। हम मौतों की बढती संख्या से शोक संतप्त हैं। हमें यह ध्यान रहना चाहिए कि आज हम जो निर्णय करते हैं उससे हमारा सामूहिक भविष्य तय होगा।'

रपट में कहा गया है कि 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृ​द्धि 2021 के 7.3 प्र​तिशत की तुलना में मंद हो कर 5.9 प्रतिशत पर आ जाएगी।

रपट में कहा गया है कि कोविड19 ने विकसित देशों के श्रम बाजार को तबाह कर दिया है। मध्य 2020 में नाइजीरिया में बेरोजगारी दर 27 प्रतिशत तथा भारत में 23 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी।

चीन की वृद्धि दर 2020 में 2.3 तथा 2021 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू