लाइव न्यूज़ :

भारत अपने उद्योगों को अफ्रीका में निवेश करने के लिये समर्थन देगा: गोयल

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर भारत और अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूती देने के वास्ते भारत अपने घरेलू उद्योगों को अफ्रीका में निवेश के लिये समर्थन देगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 67 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। इससे दोनों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों का पता चलता है।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप से मुक्त व्यापार समझौते जैसी पहल से भारतीय निवेशकों और व्यवसायियों को अफ्रीकी देशों के साथ कारोबार बढ़ाने में और मदद मिलेगी।

गोयल ने भारत- अफ्रीका वर्चुअल शिखर सम्मलन को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘हम आपको आश्वासन देते हैं कि हैं कि हम अपने उद्योगों को बड़े पैमाने पर अफ्रीका में निवेश के लिये समर्थन देंगे।’’

उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच एक अधिक सक्षम, मजबूत और विविध आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिये हमें मिलकर काम करना चाहिये। हमें यह संकल्प लेना चाहिये कि हम अपने बाजारों को खुला रखेंगे और दोनों पक्षों के बीच व्यापार को अधिक सरल और अधिक आकर्षक बनाने के लिये काम करेंगे।’’

गोयल ने उम्मीद जाहिर की कि अफ्रीका के अल्पविकसित देश भारत द्वारा आगे बढ़ाई गई शुल्क मुक्त वरीयता प्राप्त सुविधा का लाभ उठायेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?