लाइव न्यूज़ :

भारत का हमारे प्रति नकारात्मक रवैया नहीं, पीएलआई योजना में योगदान को तैयार : हुवावेई

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी चीन की दूरसंचार उपकरण कंपनी हुवावेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी के प्रति भारत का रवैया नकारात्मक नहीं है।

हुवावेई के एशिया-प्रशांत के उपाध्यक्ष जे चेन ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-2021 के वर्चुअल सत्र के दौरान संवाददाताओं से कहा कि आज की तारीख तक भारत ने कंपनी को 5जी के लिए ब्लॉक करने (बाहर रखने) के संबंध में कोई फैसला नहीं किया है।

चेन ने कहा कि कंपनी भारत सरकार द्वारा हाल में देश में दूरसंचार उपकरण विनिर्माण के लिए घोषित उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में योगदान देने को तैयार है।

चेन ने कहा, ‘‘अभी तक भारत सरकार को रुख हमारे प्रति नकारात्मक नहीं है। उन्होंने हमें 5जी से रोकने के लिए कोई फैसला नहीं किया है। भारत में 5जी परीक्षण काफी देरी से शुरू हो रहा है। ऐसा लगता है कि यह अब शुरू होगा। हुवावेई भागीदारों और भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है। हमें भरोसा है कि सरकार भारत के लिए सही फैसला लेगी।’’

लोकसभा में इसी महीने पेश संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार विभाग दुनियाभर में 5जी से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है और वह 5जी पारिस्थितिकी तंत्र के सभी गुण-दोष के आकलन के बाद उचित फैसला करेगा।

चेन ने कहा कि हुवावेई हाल में घोषित पीएलआई योजना में भाग ले सकती है। इस योजना के तहत कंपनियों को देश में दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह प्रोत्साहन पांच साल के लिए सालाना आधार पर बढ़े उत्पादन पर मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें