लाइव न्यूज़ :

भारत को जलवायु लक्ष्यों को पाने के लिए मौजूदा नजरिये में बदलाव लाना होगा : फिच

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारत को वर्ष 2030 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने मौजूदा नजरिये में बदलाव करना होगा। रेटिंग एजेंसी फिच इंडिया ने शुक्रवार को यह बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीओपी26 में घोषणा की थी कि भारत अपनी गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता को 5,00,000 मेगावॉट तक बढ़ाने के साथ अपनी ऊर्जा का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से हासिल करेगा तथा कार्बन उत्सर्जन को एक अरब टन तक घटाएगा।

फिच सॉलूशंस ने एक नोट में कहा, ‘‘भारत वर्तमान में अपने कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ मजबूत आर्थिक वृद्धि को संतुलित करने की चुनौती का सामना कर रहा है।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘भारत को यदि अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है, तो उसे अपने वर्तमान नजरिये में पर्याप्त रूप से परिवर्तन करना होगा। वर्तमान स्थिति के आधार पर भारत अपने जलवायु उद्देश्यों को समय पर पूरा करने से काफी पीछे रह जाएगा।’’

वर्ष 2020 तक देश के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में कोयले, तेल और प्राकृतिक गैस का हिस्सा क्रमशः 55, 28 और सात प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...