लाइव न्यूज़ :

भारत तेजी से पुनरूद्धार के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है: गोयल

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत बहुत तेजी से पुनरूद्धार के रास्ते पर बढ़ रहा है और नये वर्ष की शुरूआत के साथ उद्योग और उद्यमी देश को महामारी से बाहर निकालते हुए आर्थिक विकास के सुनहरे युग में ले जाएंगे।

उद्योग मंथन पर आयोजित वेबिनार (इंटरनेट के जरिये आयोजित सेमिनार) को संबोधित करते हुए वाणज्यि एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि हमें ‘ब्रांड इंडिया’ तैयार करने के लिये कदम आगे बढ़ाना है और उत्पादन और सेवाओं की डिलिवरी को दक्ष तथा प्रभावी बनाना है। इसके माध्यम से हम अपने उत्पादों गुणवत्ता और मूल्य की ताकत के जरिये दुनिया की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए गोयल ने कहा, ‘‘भारत केवल अपने उत्पादों से वैश्विक बाजारों को पाटना नहीं चाहता। हम चाहते हैं कि भारतीय उत्पाद दुनिया के लोगों के दिल जीतें। यह उच्च गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार के जरिये संभव है।’’

उन्होंने कहा कि एकल खुदरा ब्रांड, कोयला, खनन और विनिर्माण विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिये उदारीकृत एफडीआई व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है।

मंत्री ने कहा कि हम तेजी से विभिन्न क्षेत्रों को खोल रहे हैं और भारत में निवेश को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम तेजी से पुनरूद्धार के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं... मुझे भरोसा है कि नये वर्ष की शुरूआत के साथ हमारे उद्योग और उद्यमी देश को महामारी से बाहर निकालते हुए हुए आर्थिक विकास के सुनहरे युग में ले जाएंगे...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?