लाइव न्यूज़ :

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.99 अरब डॉलर बढ़कर 419.99 अरब डॉलर हुआ

By भाषा | Updated: June 1, 2019 01:11 IST

इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.05 अरब डॉलर घट गया था। तब यह 417.99 अरब डॉलर रह गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले अप्रैल 2018 में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 426 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

Open in App

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 मई को समाप्त सप्ताह में 1.994 अरब डॉलर बढ़कर 419.992 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.05 अरब डॉलर घट गया था। तब यह 417.99 अरब डॉलर रह गया था।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले अप्रैल 2018 में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 426 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। समीक्षाधीन अवधि में देश की विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.991 अरब डॉलर बढ़कर 392.188 अरब डॉलर हो गयी। यह विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है।

डॉलर में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के आकलन में गैर-अमेरिकी मुद्रा मसलन यूरो, पौंड और येन के मूल्य में आयी गिरावट या बढ़त का प्रभाव शामिल है।

आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण भंडार 23.021 अरब डॉलर के स्तर पर अपरिवर्तित रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार आठ लाख डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ ही मुद्रा कोष में देश का आरक्षित कोष भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 3.336 अरब डॉलर हो गया। 

टॅग्स :इंडियाबिज़नेसडॉलरभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत