लाइव न्यूज़ :

India External Debt: मार्च के अंत तक  विदेशी कर्ज 624.7 अरब डॉलर, राजकोषीय घाटा 11.8 प्रतिशत रहा, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 20:52 IST

India External Debt: भारत के विदेशी ऋण पर जारी आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, ''मार्च 2023 के अंत में विदेशी ऋण और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात घटकर 18.9 प्रतिशत रह गया, जो मार्च 2022 के अंत में 20 प्रतिशत था।''

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वित्त वर्ष के अंत में विदेशी ऋण 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 619.1 अरब डॉलर था। अमेरिकी डॉलर की कीमत बढ़ने के कारण मूल्यांकन लाभ 20.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। मूल्यांकन लाभ को हटा दिया जाए, तो भारत के विदेशी कर्ज में 26.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

India External Debt: भारत का विदेशी कर्ज मार्च, 2023 के अंत में मामूली रूप से बढ़कर 624.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान ऋण-जीडीपी अनुपात में कमी हुई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष के अंत में विदेशी ऋण 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 619.1 अरब डॉलर था। भारत के विदेशी ऋण पर जारी आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, ''मार्च 2023 के अंत में विदेशी ऋण और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात घटकर 18.9 प्रतिशत रह गया, जो मार्च 2022 के अंत में 20 प्रतिशत था।''

भारतीय रुपये और येन, एसडीआर और यूरो जैसी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की कीमत बढ़ने के कारण मूल्यांकन लाभ 20.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि यदि मूल्यांकन लाभ को हटा दिया जाए, तो भारत के विदेशी कर्ज में 26.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

आंकड़ों के मुताबिक मार्च के अंत तक दीर्घावधि ऋण (मूल परिपक्वता एक साल से अधिक) 496.3 अरब डॉलर रहा। यह मार्च, 2022 के अंत की तुलना में 1.1 अरब डॉलर कम है। इस अवधि में विदेशी कर्ज में लघु अवधि (एक साल तक परिपक्वता वाले) के ऋण का हिस्सा बढ़कर 20.6 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 19.7 प्रतिशत था।

केंद्र का राजकोषीय घाटा मई में पूरे साल के लक्ष्य का 11.8 प्रतिशत रहा

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा मई के अंत में वित्त वर्ष 2023-24 के पूरे साल के बजट अनुमान का 11.8 प्रतिशत रहा। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में राजकोषीय घाटा 2022-23 के बजट अनुमान का 12.3 प्रतिशत था।

राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय और राजस्व के बीच का अंतर होता है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार को कुल कितनी उधारी की जरूरत है। सीजीए के आंकड़ों के अनुसार वास्तविक रूप से घाटा मई 2023 के अंत में 2,10,287 करोड़ रुपये था। आम बजट में सरकार ने 2023-24 में राजकोषीय घाटे को कम कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.9 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा है।

इससे पहले 2022-23 में घाटा जीडीपी का 6.4 प्रतिशत था, जबकि 6.71 प्रतिशत का लक्ष्य तय किया गया था। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों के लिए केंद्र सरकार के राजस्व-व्यय के आंकड़े जारी करते हुए सीजीए ने कहा कि इस दौरान शुद्ध कर राजस्व 2.78 लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमान का 11.9 प्रतिशत है।

सरकार का कुल व्यय 6.25 लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमान का 13.9 प्रतिशत है। बजट के अनुसार मार्च 2024 के अंत में राजकोषीय घाटा 17.86 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सीजीए के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री और शोध प्रमुख अदिति नायर ने कहा कि जहां कर राजस्व में 9.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

वहीं आरबीआई के लाभांश के चलते गैर-कर राजस्व 173 प्रतिशत बढ़ा है। इस बीच सालाना आधार पर राजस्व व्यय में 4.3 प्रतिशत की गिरावट और पूंजीगत व्यय में 56.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि हालांकि राजकोषीय चिंताएं सीमित दिखाई दे रही हैं और आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के निकट अवधि में नीतिगत दरें बढ़ाने का अनुमान नहीं है।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका