लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में तेजी, स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाना समय की जरूरत: आरबीआई लेख

By भाषा | Updated: April 26, 2021 23:59 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की दूसरी लहर के बीच आगे बढ़ने का रास्ता केवल यही है कि टीकाकरण में तेजी लाई जानी चाहिये, स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार होना चाहिये और इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी से बचाव के आचरण को अपनाया जाना चाहिये। रिजर्व बैंक के लेख में यह कहा गया है।

रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था की स्थिति पर कहा कि भारत इस समय नये संक्रमण के तेजी से फैलने की स्थिति का सामना कर रहा है, और समझा जाता है कि इसमें मौतें महाद्वीप के किसी भी देश के मुकाबले अधिक तेज हों सकती हैं।

इस लेख में यह माना गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे और टीका आपूर्ति पर दबाव है। वित्तीय बाजार स्थिति से जूझ रहे हैं और आय के अनुमानों पर गिरावट का दबाव है। ‘‘फिर भी यह समय भी निकल जायेगा, हमने पहली लहर को देखा है और हम काफी कुछ इस स्थिति को देख चुके हैं।’’

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम डी पात्रा और अन्य अधिकारियों द्वारा लिखे गये इस लेख में कहा गया है, ‘‘महामारी के लिये उचित आचरण अपनाना, टीकाकरण अभियान को तेज करना, अस्पताल और सहायक इकाइयों की क्षमता को बढ़ाना और उसके बाद महामारी के बाद के समय के लिये मजबूत और टिकाऊ वृद्धि पर ध्यान केन्द्रित करना ही आगे का रास्ता है जिसमें वृहद आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को ध्यान में रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब