लाइव न्यूज़ :

सोशल नेटवर्क पर स्टिकर, ईमोजी, जिफ आधारित विज्ञापनों के प्रयोग में वृद्धि: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी सोशल मीडिया क्षेत्र से जुड़ी एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनियां नए ग्राहक बनाने के लिये विज्ञापन के नए माध्यम ‘कन्वर्सेशन मीडिया मार्केटिंग’ (सीएमएम) का बड़े स्तर पर उपयोग कर रही हैं। इंटरनेट माध्यमों से संवाद के दौरान भावनाएँ प्रकट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईमोजी, स्टिकर और जिफ को ‘कन्वर्सेशन मीडिया’ की श्रेणी में रखा जाता है।

सीएमएम कंपनी बॉबल एआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कई कंपनियां संभावित ग्राहकों तक पहुंचने के लिये विज्ञापन का नया जरिया ‘कन्वर्सेशन मीडिया मार्केटिंग’ का उपयोग बढ़ा रही हैं। इसका कारण व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे एप्स पर घंटों बिताने वाले करोड़ों युवा (मिलेनियल और जेनरेशन जेड) हैं। इनके चलते देश में एक नए किस्म की विपणन तकनीक ‘कन्वर्सेशन मीडिया मार्केटिंग’ का तेजी से प्रसार हो रहा है।’’

एक अनुमान के मुताबिक इंटरनेट के प्रसार की वजह से सीएमएम का बाजार तीव्रता से बढ़ेगा जिसमें भारत की अहम भागीदारी होगी।

बॉबल एआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर रोज अलग-अलग चैट एप्लिकेशन के जरिये 70 अरब संदेश भेजे जाते हैं जिनमें अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करने के लिए 10 अरब ईमोजी और 70 करोड़ स्टिकर्स और जिफ का भी इस्तेमाल होता है। इससे सीएमएम का प्रसार बढ़ रहा है।

बॉबल एआई का कृत्रिम मेधा से लैस की बोर्ड 120 भाषाओं को समर्थन करता है। इनमें 37 भारतीय भाषायें शामिल हैं। कंपनी की रपट के अनुसार इसी महीने वैलेंटाइन्स सप्ताह के दौरान चॉकलेट निर्माता कंपनी कैडबरी सिल्क ने बॉबल एआई के साथ मिलकर ‘हाऊ फ़ॉर विल यू गो फ़ॉर लव’ नाम से एक ऑनलाइन अभियान चलाया जिसमें महज़ 15 दिनों में सीएमएम के ज़रिये कंपनी को 5.8 करोड़ युवाओं तक पहुँचने का मौक़ा मिला।

हाल ही में आई डेंट्सू-ई4एम की ‘भारत में डिजिटल विज्ञापन’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में भारत में डिजिटल विज्ञापन उद्योग 15.3% की वृद्धि के साथ 15,782 करोड़ रुपये का रहा। वर्ष 2021 में भी इसमें 20 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान है। इसमें कन्वर्सेशन मीडिया मार्केटिंग की भी अच्छी भागीदारी होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम