लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने दूरसंचार उपकरणों के कारोबार से जुड़ी कंपनी के परिसरों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:53 IST

Open in App

आयकर विभाग ने दूरसंचार उपकरणों के कारोबार से जुड़ी एक कंपनी के परिसरों पर छापेमारी की है। सीबीडीटी ने मंगलवार को कहा कि वह कर चोरी के लिए कंपनी द्वारा किए गए करोड़ों के कथित फर्जी दावों की जांच कर रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि एक विदेशी अनुषंगी कंपनी के कॉरपोरेट कार्यालय, विदेशी निदेशक के घर, कंपनी सचिव के घर, अकाउंट्स संबंधी व्यक्ति के घर और कैश हैंडलर के घर सहित कंपनी के पांच परिसरों पर सोमवार को तलाशी शुरू की गयी। सीबीडीटी ने बताया कि छापेमारी के दौरान "गड़बड़ी बताने" वाले कुछ व्हाट्सएप चैट भी पाए गए। सीबीडीटी कर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। उसने कहा, "अब तक सैकड़ों करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगा है।" सीबीडीटी ने दावा किया, "परिसर से 62 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी मिली है और तलाशी के दौरान तीन लॉकर भी मिले हैं, जिनपर रोक लगा दी गयी है।" उसने कहा कि दूरसंचार उपकरणों के कारोबार से जुड़ी और भारत में विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के लिए इन उपकरणों की स्थापना और सर्विसिंग का काम करने वाली इस कंपनी के परिसरों में तलाशी अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?