लाइव न्यूज़ :

Income Tax Budget 2025: 80000 रुपये की बचत?, 12 लाख रुपये तक सालाना आय कर मुक्त, नई कर व्यवस्था के तहत संशोधित स्लैब इस प्रकार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 13:17 IST

Income Tax Budget 2025: 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से कर मुक्त किए जाने की घोषणा की। इससे 80 हजार रुपये की बचत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देIncome Tax Budget 2025: 18 लाख रुपये सालाना आय पर 70 हजार रुपये की बचत होगी।Income Tax Budget 2025: आयकर स्लैब कर दर 4,00,000 रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं।Income Tax Budget 2025: आयकर स्लैब कर दर 3,00,000 रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं।

Income Tax Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई कर व्यवस्था में कर छूट के साथ आयकर स्लैब में बदलावों की शनिवार को घोषणा की। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए उन्होंने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से कर मुक्त किए जाने की घोषणा की। इससे 80 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये सालाना आय पर 70 हजार रुपये की बचत होगी।

Income Tax Budget 2025: नई कर व्यवस्था के तहत संशोधित स्लैब इस प्रकार है-

आयकर स्लैब कर दर 4,00,000 रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं

4,00,001 से 8,00,000 रुपये 5%

8,00,001 से 12,00,000 रुपये 10%

12,00,001 से 16,00,000 रुपये 15%

16,00,001 से 20,00,000 रुपये 20%

20,00,001 से 24,00,000 रुपये 25%

24,00,001 से अधिक आय पर 30%

Income Tax Budget 2025: नई व्यवस्था के तहत पुराना कर स्लैब-

आयकर स्लैब कर दर 3,00,000 रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं

3,00,001 से 6,00,000 रुपये 5%

6,00,001 से 9,00,000 रुपये 10%

9,00,001 से 12,00,000 रुपये 15%

12,00,001 से 15,00,000 रुपये 20%

15,00,001 रुपये से अधिक आय पर 30%।

आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर चार साल करने का बजट प्रस्ताव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को किसी भी आकलन वर्ष के लिए अद्यतन आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने की घोषणा की। आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा को मौजूदा दो साल से बढ़ाकर चार साल करने का प्रस्ताव वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में रखा गया है।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में उन मामलों में शिक्षा के उद्देश्यों के लिए भेजे गए धन के लिए टीसीएस (स्रोत पर एकत्रित कर) की छूट का भी प्रस्ताव रखा, जहां शिक्षा ऋण कुछ निर्दिष्ट वित्तीय संस्थानों से लिया गया हो। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कर विवादों को निपटाने के लिए लाई गई ‘विवाद से विश्वास 2.0’ योजना का 33,000 करदाताओं ने लाभ उठाया है।

इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज से हुई आय पर कर कटौती की सीमा दोगुनी करके एक लाख रुपये करने की घोषणा भी बजट में की गई। वित्त मंत्री ने किराये पर टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) की सीमा को भी बढ़ाकर छह लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा, बजट में स्टार्टअप कंपनियों को अब कंपनी के गठन से पांच साल की अवधि तक कर लाभ मिलता रहेगा।

टॅग्स :आयकरबजट 2025निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो