लाइव न्यूज़ :

भारत केयर्न के मध्यस्थता अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में: सूत्र

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारत केयर्न एनर्जी के पक्ष में आये मध्यस्थता अदालत पैनल के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। मध्यस्थता पैनल ने भारत सरकार को ब्रिटेन की तेल कंपनी केयर्न एनर्जी पीएलसी को 1.2 अरब डालर लौटाने को कहा है। सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि यदि इस मामले में अपील की कार्रवाई शुरू होती है तो भारत को पूरा विश्वास है कि वह मामले को मजबूती से रख सकता है और अपने हितों का बचाव कर सकता है। हालांकि, सूत्र ने इसके साथ ही यह भी कहा कि वह मौजूदा कानूनी व्यवस्था के दायरे में कर विवाद के रचनात्मक निपटान के लिये सकारात्मक रुख रखता है।

उन्होंने कहा कि भारत केयर्न मध्यस्थता निर्णय मामले में अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में यह पूरी तरह से भारत के अधिकार क्षेत्र में है कि वह दोहरे- कराधान और कर दुरुपयोग की स्थिति में सुधार कर ले।

केयर्न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमोन थॉमस ने पिछले महीने वित्त सचिव अजय भूषण पांडेय से मुलाकात कर मध्यस्थता फैसले पर चर्चा की थी।

सूत्रों का कहना है कि केयर्न को इस चर्चा पर अभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनका कहना है कि केयर्न ने इस तरह का कर अपवंचना का ढांचा बनाया है जिसमें उसे भारत में अर्जित आय पर दुनिया में कहीं भी कर नहीं देना पड़े।

बहरहाल, एक अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने दिसंबर में आम सहमति से यह फैसला दिया कि भारत ने ब्रिटेन- भारत द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत 2014 में अपने दायित्व को नहीं निभाया है। भारत के आयकर विभाग ने पिछली तिथि से कर लगाने के कानून के तहत केयर्न पर 10,247 करोड़ रुपये की कर मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम