लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में अबतक दलाल पथ के निवेशकों की पूंजी 31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 10:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। बाजार में सकारात्मक रुख के बीच पहले चार माह में निवेशकों की पूंजी में कुल मिलाकर 31,18,934.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,077.69 अंक या 6.21 प्रतिशत चढ़ा है।

सेंसेक्स ने 16 जुलाई, 2021 को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 53,290.81 अंक के स्तर को छुआ था। 15 जुलाई को यह अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 53,158.85 अंक पर बंद हुआ था।

निवेशकों की सकारात्मक धारणा की वजह से बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 31,18,394.36 करोड़ रुपये बढ़ा है। 30 जुलाई को बाजार पूंजीकरण 2,35,49,748.90 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा।

इक्विटी99 के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, ‘‘निवेशकों की सकारात्मक धारणा के पीछे धन का प्रवाह और तरलता प्रमुख वजह है।’’

उन्होंने कहा कि बाजार ने 2020 में बिकवाली के सिलसिले के बाद जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। बेंचमार्क सेंसेक्स मार्च, 2020 के अपने निचले स्तर से इस समय दोगुना से अधिक हो गया है।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 90,82,057.95 करोड़ रुपये बढ़कर 2,04,30,814.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अड़चनों के बावजूद सेंसेक्स बीते वित्त वर्ष में 20,040.66 अंक या 68 प्रतिशत चढ़ा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयुमार ने कहा, ‘‘सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि इस समय वैश्विक स्तर पर तेजड़िया बाजार है। मिस्र और ईरान जैसे कुछ बाजारों को छोड़ दिया जाए, तो दुनिया के तमाम बाजारों में तेजी है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित दुनिया के सभी केंद्रीय बैंकों ने बाजार में जबर्दस्त तरलता डाली है। यह बाजारों में तेजी की एक प्रमुख वजह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी