लाइव न्यूज़ :

शादी-ब्याह की मांग बढ़ने से लगभग सभी तेल-तिलहनों में सुधार

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर देश में शादी-विवाह तथा जाड़े के मौसम की मांग बढ़ने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल-तिलहन कीमतें सुधार का रुख दर्शाती बंद हुईं। बाकी तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जाड़े के मौसम में हल्के तेलों की मांग बढ़ने, शादी-विवाह के मौसम की मांग के कारण लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव लाभ के साथ बंद हुए। उन्होंने कहा कि देशभर की मंडियों में सरसों की आवक 1.35 लाख बोरी से घटकर लगभग एक लाख बोरी रह गई है। उधर, खुदरा तेल पेराई मिलों की दैनिक मांग 1.25 लाख बोरी से बढ़कर लगभग 1.35 लाख बोरी हो गई है। थोड़ी बहुत सरसों की उपज किसानों के पास ही है जबकि सरसों की अगली परिपक्व फसल आने में तीन से साढ़े तीन माह का समय है।

उन्होंने कहा कि सरसों और चने का वायदा कारोबार नहीं खोला जाना चाहिये और इससे सरसों फसल की अगली पैदावार उम्मीद से भी कहीं ज्यादा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बड़े कारोबारी वायदा कारोबार का इस्तेमाल फसल के तैयार होने के समय इसके भाव गिराकर किसानों को सस्ते में अपनी उपज बेचने को मजबूर करने के लिए करते हैं।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के मामले में किसान कम भाव पर अपनी फसल बेचने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें सोयाबीन बीज के लिए अधिक लागत खर्च करनी पड़ी थी। सोयाबीन उत्पादकों के प्रमुख संगठन सोपा ने ऑल इंडिया पॉल्ट्री एसोसिएशन की सोयाबीन के आयात की अवधि बढ़ाने की मांग के बारे में कहा कि इस बार देश में सोयाबीन का उत्पादन बढ़िया हुआ है और सरकार को कोई भी फैसला किसानों के हित को ध्यान में रखकर करना चाहिये।

इस बीच, शादी-विवाह के मौसम के दौरान मांग बढ़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी सुधार दर्शाते बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि सरसों खली में तेजी जारी है और सरसों की कम उपलब्धता के कारण इसका भाव एक हफ्ते में 3,300 रुपये से बढ़कर 3,425 रुपये क्विंटल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को विशेषकर उत्तरी भारत के राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से सरसों उपलब्ध कराने के बारे में विचार करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि हल्के तेलों की मांग बढ़ने से बिनौला तेल और मूंगफली तेल-तिलहनों के भाव लाभ के साथ बंद हुए।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 9,065 - 9,095 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,000 - 6,085 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,400 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,960 - 2,085 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,860 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,755 -2,780 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,835 - 2,945 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,640 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,210 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,430 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,550 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,960 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,800 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,150 - 6,200, सोयाबीन लूज 6,075 - 6,125 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?