लाइव न्यूज़ :

IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक की प्रमुख मनोनीत

By भाषा | Updated: July 3, 2019 12:42 IST

मनोनयन के बाद लेगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को अस्थाई रूप से छोड़ने का फैसला लिया है। इस मनोनयन का अर्थ है कि लेगार्ड आईएमएफ प्रमुख के रूप में अपना पांच साल का दूसरा कार्यकाल पूरा होने से दो वर्ष पहले ही पद छोड़ देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देलेगार्ड ने कहा, ‘‘यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख के लिए मनोयन से मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।’’यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक में लेगार्ड मारियो द्रागी की जगह लेंगी। द्रागी की सेवाएं 31 अक्टूबर को समाप्त हो रही हैं। 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड को यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख पद के लिए मंगलवार को मनोनीत किया गया।

मनोनयन के बाद लेगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को अस्थाई रूप से छोड़ने का फैसला लिया है। इस मनोनयन का अर्थ है कि लेगार्ड आईएमएफ प्रमुख के रूप में अपना पांच साल का दूसरा कार्यकाल पूरा होने से दो वर्ष पहले ही पद छोड़ देंगी।

आईएमएफ मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, लेगार्ड ने कहा, ‘‘यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख के लिए मनोयन से मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।’’ यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक में लेगार्ड मारियो द्रागी की जगह लेंगी। द्रागी की सेवाएं 31 अक्टूबर को समाप्त हो रही हैं। 

आईएमएफ बोर्ड ने डेविड लिप्टन को अंतरिम प्रमुख चुना

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अमेरिकी अर्थशास्त्री डेविड लिप्टन को अपना अंतरिम प्रमुख चुना है। लिप्टन क्रिस्टीन लेगार्ड की जगह लेंगे, जिन्हें यूरोपियन सेन्ट्रल बैंक का प्रमुख मनोनित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) बोर्ड ने मंगलवार को इस आशय की घोषणा की।

बोर्ड ने कहा, ‘‘मनोनयन की अवधि में आईएमएफ की जिम्मेदारियां अस्थाई रूप से छोड़ने संबंधी मैडम लेगार्ड के फैसले को हम स्वीकार करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंधक निदेशक के तौर पर हमें फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग निदेशक डेविड लिप्टन पर पूरा भरोसा है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाब्रिटेनजर्मनीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित