लाइव न्यूज़ :

इफको ने अर्जेंटीना में नैनो यूरिया संयंत्र लगाने के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 12:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून सहकारी क्षेत्र की प्रमुख खाद कंपनी इफको ने बुधवार को कहा कि वह अर्जेंटीना में दो एजेंसियों- आईएनएईएस और कूपरर, के साथ साझेदारी में तरल नैनो यूरिया विनिर्माण संयंत्र की स्थापना करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इफको, आईएनएईएस और कूपरर ने इस संबंध में एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इफको के अनुसार तीनों पक्ष मिलकर अर्जेंटीना में नैनो यूरिया उर्वरक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की व्यवहार्यता का पता लगाएंगे।

इससे पहले इफको ने ऐसा ही एक एमओयू ब्राजील के सहकारिता संगठन ओसीबी के साथ किया था।

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) ने 31 मई को तरल रूप में दुनिया का पहला नैनो यूरिया पेश किया था और चालू महीने में इसका उत्पादन भी शुरू हो गया।

ताजा एमओयू पर कूपरर के अध्यक्ष एरियल ग्वार्को, आईएनएईएस के अध्यक्ष एलेक्जेंडर रोइग और इफको के विपणन निदेशक योगेंद्र कुमार ने एक आभासी बैठक में हस्ताक्षर किए।

तरल नैनो यूरिया को गुजरात के कलोल में स्थित इफको के नैनो जैवप्रौद्योगिकी शोध केंद्र (एनबीआरसी) में स्वदेशी तकनीक के आधार पर विकसित किया गया है और यह पारंपरिक यूरिया के मुकाबले सस्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?