लाइव न्यूज़ :

आईएफसी ने फेडरल बैंक में लगभग पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जुलाई विश्व बैंक की शाखा आईएफसी ने 916 करोड़ रुपये में फेडरल बैंक लिमिटेड में लगभग पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस निवेश राशि का उपयोग जलवायु के अनुकूल परियोजनाओं समेत अन्य कार्यों में किया जाएगा।

फेडरल बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी), फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस ग्रोथ फंड (एफआईजी) और एफएसी इमर्जिंग एशिया फंड (ईएएफ़) को 104,846,394 इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी थी। इन शेयर को 87.39 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बेचा गया जो बैंक की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

आईएफसी और फेडरल बैंक ने बृहस्पतिवार को सयुंक्त बयान में कहा कि बैंक में 916 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश से कोविड-19 से प्रभावित भारत के आर्थिक सुधार में मदद मिलेगी और ​बैंक जलवायु के अनुकूल परियोजनाओं के साथ ही छोटे व्यवसायों को अधिक वित्तपोषण कर सकेगा।

एफआईजी और ईएएफ दरअसल आईएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रबंधित निवेश फंड हैं। इस निवेश से फेडरल बैंक को पर्यावरण, सामाजिक और संचालन (ईएसजी) मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू