लाइव न्यूज़ :

होटल निवेश व्यापार में 2020 में 84 प्रतिशत की गिरावट : जेएलएल

By भाषा | Updated: March 24, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च भारत में 2020 में होटल निवेश में क्रय-विक्रय की मात्रा में इससे पिछले साल की तुलना में 84 प्रतिशत की गिरावट आई। वैश्विक रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल ने यह जानकारी दी।

जेएलएल ने बुधवार को बयान में कहा कि देशभर में बुकिंग के लिए उपलब्ध प्रति होटल कक्ष आय (आरईवीपीएआर) 2020 में करीब 55 प्रतिशत घटकर 1,675 रुपये रह गई।

जेएलएल ने कहा कि व्यावसायिक यात्रियों पर आधारित होटल अभी महामारी के प्रभाव से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, लेकिन घरेलू यात्रियों की वजह से अवकाश बिताने के बाजारों ने जुझारू क्षमता दिखाई है।

रियल एस्टेट परामर्शक ने कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है। अमीर देशों और पर्यटन की दृष्टि से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्थाओं में सरकार की ओर से सीधे समर्थन से होटल और रेस्तरां उद्योग तथा श्रमबल को मदद मिली।

जेएलएल इंडिया, होटल्स एंड हॉस्पिटैलिटी समूह के प्रबंध निदेशक जयदीप डांग ने कहा, ‘‘पूंजीगत समर्थन इस समय उद्योग के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। मांग में सुधार तक होटल उद्योग को टिके रहने के लिए पूंजीगत समर्थन आज समय की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?