लाइव न्यूज़ :

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, इतना महंगा हुआ डॉलर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 28, 2018 11:47 IST

अंतराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह के कारोबार में एक डॉलर कीमत 69.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही डॉलर की तुलना में रुपया 49 पैसे तक गिर गया।

Open in App

मुंबई, 28 जून। अंतराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह के कारोबार में एक डॉलर कीमत 69.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही डॉलर की तुलना में रुपया 49 पैसे तक गिर गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 68.87 पर खुला जो इससे पहले 68.61 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीमें देती है सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज, जानिए क्या है ऑफर

इससे पहले विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच आयातकों और बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने के चलते बुधवार को भी शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 19 महीने के निम्नतम स्तर 68.54 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। 29 नवंबर 2016 के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये की यह सबसे बड़ी गिरावट थी। 

बिजनेस एक्सपर्ट के मुताबिक, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से भी रुपये पर दबाव रहा है। हालांकि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त ने गिरावट को रोकने का काम किया है। हाल ही में जारी हुए आंकडों की माने तो, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 538.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

यह भी पढ़ें: हर महीने जमा करें 84 रुपये और हर साल पाए 24,000 रुपये, जानिए कैसे

वहीं शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 23.66 अंकों की कमजोरी के साथ 35,193.45 पर और निफ्टी 17.60 अंकों की कमजोरी के साथ 10,653.80 पर कारोबार करते देखे गए। 

30 शेयरों पर आधारित बीएसई संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.92 अंकों की कमजोरी के साथ 35,207.19 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.6 अंकों की कमजोरी के साथ 10,660.80 पर खुला।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :शेयर बाजारमनीसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो