लाइव न्यूज़ :

नियुक्ति गतिविधियां महामारी-पूर्व के स्तर के पार, जुलाई में उच्चतम स्तर पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:22 IST

Open in App

मुंबई छह अगस्त देश में नियुक्ति गतिविधियां जुलाई में पिछले महीने के मुकाबले 11 प्रतिशत बढ़कर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। यह कोविड-19 के कारण प्रभावित कारोबार क्षेत्र के उबरने और आर्थिक पुनरुद्धार की मजबूत वापसी दर्शाता है।

नौकरी जॉबस्पीक्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जून में 2,359 विज्ञापन के मुकाबले जुलाई में नौकरियों के 2,625 विज्ञापन दिखे। यह कोविड से पहले के स्तर को मिलाकर भी अब तक का उच्चतम स्तर है।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय नौकरी बाजार में पिछले महीने की तुलना में लगातार दूसरे महीने वृद्धि दर्ज की गई है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण अप्रैल और मई में गिरावट के बाद जून में नियुक्तियों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है जो कि नौकरी डॉट कॉम वेबसाइट पर डाली जानी वाली नौकरियों के आधार पर नियुक्ति गतिविधियों की गणना करता है और उन्हें रिकॉर्ड करता है।

रिपोर्ट के अनुसार व्यापार के लगातार डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ने के साथ आईटी-सॉफ्टवेयर क्षेत्र में जून के मुकाबले जुलाई में नियुक्ति गतिविधियों में 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।

रिपोर्ट में कहा गया कि जुलाई में नियुक्ति गतिविधियों में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ सभी क्षेत्र सकरात्मक दिशा में रहे। जिससे नौकरी पाने वाले को राहत मिली।

महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित होने वाले होटल, रेस्तरां, विमानन (36 प्रतिशत) , यात्रा और खुदरा (17 प्रतिशत) क्षेत्र में लगातार दूसरे महीने नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि जारी रही।

वहीं अकाउंटिंग..कराधान वित्त में 27 प्रतिशत, त्वरित उपभोग वाले सामानों (एफएमसीजी) में 17 प्रतिशत, बैंकिंग और सेवा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, शिक्षा, अध्यापन क्षेत्र में जून के मुकाबले जुलाई में नियुक्ति गतिविधियों में बढ़ोतरी रही।

देश के सभी चार महानगरों में जुलाई के दौरान माह-दर- माह आधार पर नियुक्तियों में वृद्धि हुई। दिल्ली में इस दौरान 13 प्रतिशत और मुंबई-चेन्नई की नियुक्ति गतिविधियों में 10 प्रतिशत और कोलकाता में यह चार प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...