लाइव न्यूज़ :

राजमार्गयात्रा ऐप से पूछिए, सबसे कम टोल वाला रास्ता कौन, आप दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे से लखनऊ की यात्रा करें, या गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर-लखनऊ के रास्ते...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 16:36 IST

राजमार्गयात्रा ऐप यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में व्यापक जानकारी देता है और उन्हें एक कुशल शिकायत निवारण प्रणाली भी प्रदान करता है।

Open in App
ठळक मुद्देऐप यात्रियों को सबसे अच्छा रास्ता चुनने में मदद करेगा।दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे कम टोल वाले रास्ते के बारे में बताएगा।एक लाख से अधिक प्रतिबंधित वाहनों से संबंधित थे।

नई दिल्लीः एनएचएआई का राजमार्गयात्रा ऐप जल्दी ही यह बताएगा कि किन्हीं दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता कौन सा है। यह नई विशेषता अगले महीने से ऐप पर उपलब्ध होगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजमार्गयात्रा ऐप यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में व्यापक जानकारी देता है और उन्हें एक कुशल शिकायत निवारण प्रणाली भी प्रदान करता है।

भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (आईएचएमसीएल) के कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) के मुख्य उत्पाद अधिकारी अमृत सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करने के लिए तीन रास्ते हैं और ऐप यात्रियों को सबसे अच्छा रास्ता चुनने में मदद करेगा।

सिंह ने कहा, ''आप दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ की यात्रा कर सकते हैं, या गाजियाबाद- अलीगढ़- कानपुर- लखनऊ के रास्ते जा सकते हैं या मुरादाबाद- बरेली- सीतापुर- लखनऊ के रास्ते यात्रा कर सकते हैं... ऐप वाहन चालकों को दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे कम टोल वाले रास्ते के बारे में बताएगा।''

उन्होंने एनएचएआई की अत्याधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दोपहिया और तिपहिया वाहन अवैध रूप से दिल्ली-गुड़गांव और द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। एटीएमएस के आंकड़ों के अनुसार, 21 जून से 23 जून के बीच 1.73 लाख उल्लंघन दर्ज किए गए और इनमें से एक लाख से अधिक प्रतिबंधित वाहनों से संबंधित थे।

सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से बांदीकुई को जयपुर से जोड़ने वाली 67 किलोमीटर लंबी सड़क खोलने की संभावना है, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा। एनएचएआई राजस्थान के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप अत्री ने कहा कि 1,368 करोड़ रुपये की लागत से बना यह नया चार लेन का खंड जुलाई के मध्य तक यातायात परीक्षण के लिए खुल सकता है।

टॅग्स :ऐपNHAIनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?