लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान राजमार्गों का निर्माण काफी तेजी से बढ़ा : गडकरी

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों के दौरान देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण काफी तेजी से बढ़ा है।

गडकरी ने सोमवार को कहा कि 2020-21 में राजमार्गों का निर्माण 36.5 किलोमीटर प्रतिदिन के स्तर पर पहुंच गया। यह राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की सबसे तेज रफ्तार है।

गडकरी ने कई ट्वीट कर कहा कि भारत ने 2.5 किलोमीटर की चार लेन की कंक्रीट की सड़क का निर्माण सिर्फ 24 घंटे में पूरा कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा 26 किलोमीटर की एक लेन की बिटुमन की सड़क का निर्माण सिर्फ 21 घंटे में पूरा किया गया है।

मंत्री ने कहा कि निर्माण की इस रफ्तार को कायम रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें ठेकेदारों को समर्थन, ठेका प्रावधानों में ढील, उप-ठेकेदारों को सीधे भुगतान तथा ऑन-साइट मजदूरों के लिए खाने-पीने के अलावा चिकित्सा की सुविधा शामिल है।

गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए निर्माण उच्च भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानदंडों के अनुरूप किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नीति दिशानिर्देशों के अद्यतन को गुणवत्ता नियंत्रण क्षेत्र बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?