लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने जीएम सोया खल आयात की अनुमति देने वाली अधिसूचना पर केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने आनुवंशिक रूप से संशोधित तेल रहित सोया खल का कुक्कट पालन में इस्तेमाल के वास्ते आयात करने की अनुमति देने वाली अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर केन्द्र से जवाब तलब किया है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया लेकिन 24 अगस्त की इस अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया है।

याची दत्तागुरू फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटिड ने कहा कि वह सोयाबीन का उत्पादन करने वाले दो हजार से अधिक किसानों का प्रतिनिधित्व कर रही है। उसका कहना है कि जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (जीईएसी) की मंजूरी के बिना इस आयात की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोयाबीन का उत्पादन करने वाले किसानों और खाद्य श्रृंखला में आनुवंशिक रूप से संशोधित सोया खल उत्पाद की शुरूआत को लेकर शंका-आशंकायें बढ़ रही हैं।

केंद्र ने 24 अगस्त को 12 लाख टन आनुवंशिक रूप से संशोधित पिसी व तेल रहित सोया खल के आयात के मानदंडों में ढील दी थी। इस खल का इस्तेमाल मुर्गी फार्म और मवेशियों के भोजन के रुप में किया जाता है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि इस कदम से किसानों, मुर्गीपालकों और मछुआरों को बड़े पैमाने पर राहत मिलेगी। मंत्रालय ने पर्यावरण मंत्रालय से मिली अनुमति और स्पष्टीकरण के बाद ही इस अयात की अनुमति दी थी। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा था कि तेल रहित सोया खल में कोई जीवित संशोधित एन्द्रिक रचना नहीं होती है इसलिये उसे ऐसे आयात पर कोई आपत्ति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें