लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना में परिचालन का विस्तार करने के लिए हीरो मोटो कार्प ने गिलेरा मोटर्स के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर हीरो मोटोकॉर्प ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी आक्रामक वैश्विक व्यापार रणनीति के अनुरूप, दक्षिण अमेरिका के प्रमुख बाजारों में से एक अर्जेंटीना में अपने परिचालन को मजबूत करने और उसका विस्तार करने के लिए गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना के साथ करार किया है।

समझौते के तहत, गिलेरा मोटर्स, अर्जेंटीना में हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री और सेवा के लिए विशेष वितरक होगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि यह व्यवसाय के विकास को गति देने के लिए परिचालन में नया निवेश भी करेगी।

हीरो मोटोकॉर्प वैश्विक व्यवसाय प्रमुख, संजय भान ने कहा, ‘‘अर्जेंटीना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम यहां गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना को अपने साझेदार के रूप में पाकर खुश हैं। मोटरसाइकिल बाजार में अपने लंबे इतिहास और विशेषज्ञता के साथ, गिलेरा अर्जेंटीना में हीरो मोटोकॉर्प के लिए आदर्श भागीदार है क्योंकि हम यहां अपने तकनीकी रूप से उन्नत और वैश्विक मानक पर खरे उत्पादों और सेवाओं को पेशकश करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का तत्काल ध्यान पूरे देश में एक मजबूत एवं व्यापक बिक्री, सेवा और कलपुर्जो का नेटवर्क विकसित करना है।

भान ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हमारे उत्पादों की नई श्रृंखला ग्राहकों को उत्साहित करेगी और निकट भविष्य में हमारी बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी।’’

हीरो मोटोकॉर्प ने अर्जेंटीना में एक्सपल्स 200 और हंक 160आर सहित नई मोटरसाइकिलों की एक श्रृंखला पेश करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस