लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प ने अर्जेंटीना में कारोबार का विस्तार किया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर शीर्ष दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में अपनी प्रमुख डीलरशिप खोलने के साथ देश में अपने कारोबार के विस्तार की घोषणा की। कंपनी गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना के साथ साझेदारी में प्रमुख डीलरशिप शुरू कर रही है।

गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना (जीएमए) हीरो मोटोकॉर्प के उत्पादों के लिए सभी कारोबारी परिचालन का तेजी से विस्तार करने के लिए नए निवेश करेगी।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि इससे क्षेत्र में लगभग 500 नये रोजगार अवसरों के सृजन की उम्मीद है।

हीरो मोटोकॉर्प के प्रमुख (वैश्विक कारोबार) संजय भान ने कहा, "हम अर्जेंटीना में अपने कारोबार का तेजी से विस्तार कर खुश हैं। अक्टूबर में गिलेरा मोटर्स अर्जेंटीना के साथ अपने नए जुड़ाव की घोषणा के बाद से हमने पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?