लाइव न्यूज़ :

डीजल वाहनों की भारी मांग, हमारा रुख सही साबित हुआ: हुंदै

By भाषा | Updated: November 15, 2020 10:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर हुंदै मोटर इंडिया के डीजल मॉडलों की मांग काफी अच्छी बनी हुई है और कंपनी इसको लेकर उत्साहित है। कंपनी का कहना है कि इससे भारत चरण-6 (बीएस-6) उत्सर्जन मानक की व्यवस्था में भी इस प्रौद्योगिकी को जारी रखने का उसका रुख सही साबित हुआ है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ने बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद भी डीजल मॉडल जारी रखे थे। वहीं देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल अप्रैल से ये मानक लागू होने के बाद अपने पोर्टफोलियो से डीजल कारों को हटा दिया था।

कई अन्य वाहन कंपनियां भी धीरे-धीरे डीजल पावरट्रेन को हटा रही हैं। विशेषरूप से ये कंपनियां कम इंजन क्षमता के वाहन हटा रही हैं। इन कंपनियों का मानना है कि बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद छोटी डीजल कारें महंगी हो जाएंगी और ये प्रवेश स्तर के ग्राहकों की पहुंच से दूर हो जाएंगी।

टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने कम क्षमता के डीजल इंजन वाहन हटा दिए हैं। वहीं इन कंपनियों ने बड़े पावरट्रेन वाले बहुउद्देश्यीय वाहनों तथा एसयूवी के डीजल मॉडलों को जारी रखा है।

हुदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘करीब 60 प्रतिशत ग्राहक आज भी क्रेटा में डीजल ट्रिम पसंद करते हैं। वहीं 32 से 33 प्रतिशत उपभोक्ता वेन्यू का डीजल संस्करण खरीद रहे हैं। 30 से 33 प्रतिशत ग्राहक वेरना का डीजल मॉडल पसंद कर रहे हैं। ’’

गर्ग ने कहा, ‘‘पिछले 10 साल से भारत डीजल वाहनों का बड़ा बाजार है। ग्राहक ड्राइविंग में आनंद चाहते हैं। साथ ही वे ईंधन दक्षता भी चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे में डीजल कारें खरीदने वाले ग्राहकों की पसंद अचानक नहीं बदल सकती।

गर्ग ने कहा, ‘‘हुंदै का यही रुख था और आंकड़ों से यह सही साबित हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि देश में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां डीजल वाहनों की भारी मांग है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना डीजल वाहनों के बड़े बाजार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट