लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की रोक हटने के बाद एचडीएफसी बैंक ने चार लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने पिछले महीने रिजर्व बैंक का प्रतिबंध हटने के बाद चार लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं।

बैंक ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उसने रोक हटने के बाद चार लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है।

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि ये नए कार्ड 21 सितंबर, 2021 तक जारी किए गए हैं और यह बैंक की तीव्र प्रगति को दर्शाता है।

एचडीएफसी बैंक में भुगतान, उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग और आईटी के समूह प्रमुख पराग राव ने कहा कि बैंक अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की संख्या को तेजी से बढ़ाएगा और जल्द ही खोए हुए बाजार को फिर से हासिल करने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि बैंक ने सभी ग्राहक वर्गों में रिकॉर्ड उच्च वृद्धि दर हासिल किया है और यह सभी वर्गों में बेहतर श्रेणी के कार्डों के जरिये उद्योग में बदलाव लाने को तैयार है।

राव ने कहा, "हम अपने कार्ड की संख्या को बहुत तेजी से बढ़ाना चाहते हैं। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जबसे प्रतिबंध हटाया गया है, तब से इस महीने सितंबर के अंत तक, हम बहुत ही कम अवधि में चार लाख नए कार्ड जारी कर चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, "मेरे विचार से यह एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है और मेरा यह भी मानना ​​है कि यह बहुत ही कम समय में उद्योग में सबसे बड़ा काम है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हमारी सतत वृद्धि की रणनीति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?