लाइव न्यूज़ :

एचसीएल टेक्नोलॉजीज अपने कर्मचारियों को देगी बोनस

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के लिये 700 करोड़ रुपये का एकबारगी बोनस दिये जाने की घोषणा की। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी 10 अरब डॉलर (करीब 72,800 करोड़ रुपये) का राजस्व का स्तर हासिल करने के अवसर पर यह घोषणा की है।

कर्मचारियों को विशेष बोनस फरवरी में दिया जाएगा। कंपनी ने पिछले महीने 2020-21 के शुद्ध लाभ के बारे में जो संभावना जतायी थी, उसमें से इस प्रावधान को अलग रखा था।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कहा, ‘‘वह अपने कर्मचारियों को एकबारगी बोनस अपने सभी कर्मचारियों को दे रही है। कुल 700 करोड़ रुपये का यह बोनस 2020 में आय के 10 अरब डॉलर का स्तर हासिल करने को लेकर दिया जा रहा है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘इस उल्लेखनीय अवसर को यादगार बनाने और अपने सभी कर्मचारियों का आभार जताने के लिये यह बोनस दिया जा रहा है। बोनस एक साल या उससे अधिक की सेवा देने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। इसके तहत 10 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा।’’

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अप्पाराव वीवी ने कहा कि महामारी के बावूजद एचसीएल परिवार ने मजबूत प्रतिबद्धता जतायी और कंपनी की वृद्धि में अपना पूरा योगदान दिया।

कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,59,000 से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें