लाइव न्यूज़ :

एचएएल ने बोइंग एफ/ए सुपर हॉर्नेट के लिए 200वें गन बे डोर की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: October 29, 2021 12:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 अक्टूबर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बोइंग एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट के लिए 200वें गन बे डोर (लड़ाकू विमान का एक हिस्सा) की आपूर्ति की है।

बेंगलुरु की कंपनी एचएएल ने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से बोइंग को एयरो-स्ट्रक्चर (विमान संबंधी संरचना) की आपूर्ति कर रही है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंधन अधिकारी (सीएमडी) आर माधवन ने कहा, "एचएएल की बोइंग के साथ एक लंबी साझेदारी है और हम सैन्य और नागरिक कार्यक्रमों को लेकर अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए आशान्वित हैं।"

उन्होंने कहा, "हम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया कार्यक्रमों के तहत विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बोइंग के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।"

शुक्रवार को एचएएल द्वारा जारी बयान के अनुसार बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने कहा, "हम भारत की, एक औद्योगिक और प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में वैश्विक एयरोस्पेस उद्योग में योगदान करने की जबरदस्त क्षमता देखते हैं। यह साझेदारी देश में हमारे औद्योगिक भागीदारों की विश्व स्तरीय क्षमता का प्रमाण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें