लाइव न्यूज़ :

Hajj 2023: हजयात्रियों को विदेशी मुद्रा के लिए एसबीआई से मिलेगी विशेष कार्ड की सुविधा, डिजिटल भारत में ‘कैशलेस हज’ पर जोर, इस साल 175025 लोग हज पर जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 17:56 IST

Hajj 2023: हजयात्रियों को 2100 सऊदी रियाल (करीब 45 हजार रुपये) भारतीय हज समिति के पास जमा कराने होते थे जो उन्हें सऊदी अरब के मक्का और मदीना में खर्च करने के लिए उपलब्ध कराए जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देहजयात्रियों को यह राशि हज समिति के पास जमा कराने की कोई जरूरत नहीं होगी।एसबीआई के माध्यम वे सीधे इस पैसे का उपयोग कर सकते हैं। हजयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले और उनका खर्च भी कम हो।

Hajj 2023: सरकार ने इस साल से ‘कैशलेस हज’ पर जोर देने का फैसला किया है और इसी प्रयास के तहत हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा के उपयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक कार्ड मुहैया कराया जाएगा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पहले की व्यवस्था के तहत हजयात्रियों को 2100 सऊदी रियाल (करीब 45 हजार रुपये) भारतीय हज समिति के पास जमा कराने होते थे जो उन्हें सऊदी अरब के मक्का और मदीना में खर्च करने के लिए उपलब्ध कराए जाते थे। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, ‘‘अब हजयात्रियों को यह राशि हज समिति के पास जमा कराने की कोई जरूरत नहीं होगी।

एसबीआई के माध्यम वे सीधे इस पैसे का उपयोग कर सकते हैं। उन्हें एक ‘फॉरेक्स कार्ड’ भी दिया जाएगा। ऐसे में उन्हें नकदी ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा खर्च कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल भारत में ‘कैशलेस हज’ पर जोर है। हमारी कोशिश है कि हजयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले और उनका खर्च भी कम हो।’’

मंत्रालय के अनुसार, इस साल हज के लिए 1.84 लाख आवेदन आए हैं जिनमें से 70 वर्ष से अधिक उम्र के 10,621 लोगों और बिना ‘मेहरम’ (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन करने वाली 4,314 महिलाओं के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई।

मंत्रालय का कहना है कि 1.4 लाख लोगों का चयन हजयात्रा के लिए हुआ है उनको एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है तथा प्रतीक्षा सूची में जिनके नाम शामिल हैं उनको भी एसएमएस के जरिये जानकारी दी गई है। भारत से इस साल 1,75,025 लोग हज पर जाएंगे। 

टॅग्स :SBIदिल्लीसऊदी अरबsaudi Arabia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना