लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने कई कंपनियां के 25,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:53 IST

Open in App

गांधीनगर, 22 नवंबर गुजरात सरकार ने 'वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2022' के तहत लगभग 25,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश को आकर्षित करने वाले कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर सोमवार को हस्ताक्षर किया। यह सम्मेलन दस जनवरी को शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

सम्मेलन के लिए आयोजित होने वाले समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में 19 कंपनियों ने गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में 24,185 करोड़ रुपये का निवेश करने की इच्छा व्यक्त की है।

एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाली कंपनियों में इंडो एशिया कॉपर लिमिटेड भी शामिल है। कंपनी राज्य के अमरेली जिले के राजुला तालुका के निंगला गांव में एक तांबा स्मेल्टर संयंत्र और उर्वरक परिसर के लिए 8,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसके अलावा किरी इंडस्ट्रीज, मेघमणि समूह और कलरटेक्स इंडिया ने भी निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है। किरी इंडस्ट्रीज ने 2,900 करोड़ रुपये, मेघमणि ने 2,600 करोड़ रुपये और कलरटेक्स ने 2,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है।

इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजद थे। कंपनियों के प्रतिनिधियों और अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग और खान) राजीव गुप्ता के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?