GST Portal Down: 11 जनवरी आखिरी डेट?, डेडलाइन से पहले जीएसटी पोर्टल डाउन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2025 13:30 IST2025-01-10T13:02:58+5:302025-01-10T13:30:29+5:30

GST Portal Down: व्यापारी वर्ग समय सीमा को 11 जनवरी से बढ़ाकर 13 जनवरी करने की मांग कर रहे हैं।

GST Portal Down Just Before Deadline 11th January 2025 last date live updates 1 feb budget | GST Portal Down: 11 जनवरी आखिरी डेट?, डेडलाइन से पहले जीएसटी पोर्टल डाउन

GST Portal Down

HighlightsGST Portal Down: कई लोग अब पोर्टल तक पहुंचने में असमर्थ हैं। GST Portal Down: पोर्टल अभी भी बंद है। GST Portal Down: शनिवार को रिटर्न जमा करने का आखिरी दिन है। 

GST Portal Down: डेडलाइन से पहले जीएसटी पोर्टल डाउन हो गया है। व्यापारी वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मासिक और त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की महत्वपूर्ण समय सीमा से कुछ ही दिन पहले जीएसटी पोर्टल 24 घंटे से अधिक समय से बंद है। जिससे पूरे भारत में व्यापार वर्ग परेशान हैं। शनिवार 11 जनवरी 2025 समय सीमा समाप्त होने वाला है। कई लोग अब पोर्टल तक पहुंचने में असमर्थ हैं। फिलहाल, पोर्टल अभी भी बंद है। शनिवार को रिटर्न जमा करने का आखिरी दिन है। व्यवसाय मालिक समय सीमा को 11 जनवरी से बढ़ाकर 13 जनवरी करने की मांग कर रहे हैं।

 

कई लोगों ने कहा कि 8 जनवरी से ही पोर्टल काम नहीं कर रहा है। पोर्टल पर जीएसटी आर-1 समरी भी अपडेट नहीं हुआ है। डाटा अपलोड करने पर पेंडिंग मैसेज दिखा रहा है। कई लोग 20 घंटे से जूझ रहे हैं। जीएसटीएन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने गुरुवार को इस मुद्दे को संबोधित किया है।

व्यवसाय मालिकों को उम्मीद थी कि अपना रिटर्न दाखिल करते समय कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन पोर्टल के डाउन से मुश्किलें पैदा कर दी हैं। आखिरी दिन अपनी फाइलिंग जमा करने की योजना बना रहे थे। कुछ मिनट पहले पोस्ट किए गए एक हालिया अपडेट ने उपयोगकर्ताओं को सूचित किया कि वेबसाइट शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक चालू होने की उम्मीद है।

जिससे व्यापार मालिकों को समय सीमा से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने के लिए एक सीमित विंडो मिल जाएगी। यह स्वीकार करते हुए कि कुछ उपयोगकर्ताओं को अपने जीएसटीआर -1 सारांश तैयार करने और दाखिल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अपडेट में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनकी तकनीकी टीम समस्या को शीघ्र हल करने के लिए काम कर रही है।

Web Title: GST Portal Down Just Before Deadline 11th January 2025 last date live updates 1 feb budget

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे