लाइव न्यूज़ :

 Gruha Jyothi-Anna Bhagya Yojana: ‘अन्न भाग्य’ और ‘गृह ज्योति’ लागू, कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार ने दी खुशखबरी, जानें क्या है इसका फायदा और कौन होगा लाभान्वित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2023 16:29 IST

Gruha Jyothi-Anna Bhagya Yojana: सरकार ने सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सेवाएं प्रदान करके अपनी पांच चुनावी गारंटी में से एक ‘शक्ति’ को पहले ही लागू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देघरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए ‘गृह ज्योति’ शनिवार से लागू हो गई हैं।‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत लाभार्थियों को राशि का भुगतान 10 जुलाई के बाद शुरू होने की संभावना है। ‘गृह ज्योति’ योजना आज से लागू हो गई है और इस महीने का बिजली बिल बिलिंग प्रक्रिया के अनुसार अगस्त की शुरुआत में आएगा।

Gruha Jyothi-Anna Bhagya Yojana: कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार की दो और गारंटी योजनाएं- ‘अन्न भाग्य’ के तहत अतिरिक्त पांच किलो चावल के बदले लाभार्थियों के लिए नकद राशि और घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए ‘गृह ज्योति’ शनिवार से लागू हो गई हैं।

सरकार ने सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सेवाएं प्रदान करके अपनी पांच चुनावी गारंटी में से एक ‘शक्ति’ को पहले ही लागू कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि इस महीने के लिए ‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत लाभार्थियों को राशि का भुगतान 10 जुलाई के बाद शुरू होने की संभावना है।

वहीं ‘गृह ज्योति’ योजना आज से लागू हो गई है और इस महीने का बिजली बिल बिलिंग प्रक्रिया के अनुसार अगस्त की शुरुआत में आएगा। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमने कहा है कि चावल के बजाय जुलाई महीने की राशि (अन्न भाग्य योजना के तहत) लाभार्थियों को जुलाई में ही भुगतान की जाएगी। हमने यह नहीं कहा था कि एक जुलाई को ही भुगतान कर देंगे...संभावना है कि हम 10 जुलाई के बाद भुगतान करना शुरू कर देंगे। इस महीने की राशि इसी महीने लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा कर दी जायेगी।’’

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘गृह ज्योति योजना आज से शुरू हो रही है, इसलिए इस महीने से यह मुफ्त (200 यूनिट तक) होगी, लेकिन बिल अगस्त में आएगा।’’ अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में चावल खरीदने में कठिनाई के मद्देनजर राज्य सरकार ने मुफ्त चावल योजना के तहत अतिरिक्त पांच किलो चावल के लिए लाभार्थियों को 34 रुपये प्रति किलो की दर से नकद भुगतान करने का निर्णय लिया है। इस योजना में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे के) परिवार के प्रत्येक सदस्य आएंगे।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के एच मुनियप्पा ने कहा कि राशि एक सप्ताह या 10 दिन में लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने देवनहल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘90 प्रतिशत लाभार्थियों के पास बैंक खाता है... प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम का मतलब है, लाभार्थी को 170 रुपये मिलेंगे।’’

इस बीच ‘गृह ज्योति’ के संबंध में चिक्कमगलुरु में पत्रकारों से ऊर्जा मंत्री के जे जॉर्ज ने कहा कि योजना के लिए पंजीकरण जारी है और लगभग 86.5 लाख उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। शेष दो गारंटी जिन्हें सरकार जल्द ही लागू करने के लिए कदम उठा रही है, वे हैं-प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये की मासिक सहायता और बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि)।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित