लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्री यातायात में क्रमिक वृद्धि: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:13 IST

Open in App

जीएमआर द्वारा शुक्रवार को जारी एक श्वेत पत्र के मुताबिक हवाई यात्रा की मांग में सुधार के साथ दिल्ली हवाईअड्डे में यात्रियों की संख्या में क्रमिक वृद्धि देखी गई है। श्वेत पत्र के अनुसार इस महीने के पहले 10 दिन के दौरान प्रतिदिन लगभग 90,000 यात्रियों ने हवाईअड्डे से यात्रा की है। यह आंकड़ा मई के मध्य में यात्रियों की संख्या से पांच गुना अधिक है, जब दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रतिदिन लगभग 18,000 यात्रियों की आवाजाही होती थी। श्वेत पत्र में कहा गया है कि जून 2021 के अंत तक यह संख्या बढ़कर लगभग 62,000 यात्री प्रतिदिन हो गई। जीएमआर के अनुसार कोविड की स्थिति में सुधार और टीकाकरण की रफ्तार तेज होने के साथ ही घरेलू यातायात के वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक कोविड से पहले के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। जीएमआर ने कहा कि देश भर में टीकाकरण में वृद्धि के साथ यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी है, लेकिन आगामी परिदृश्य निश्चित रूप से कोविड-19 की तीसरी लहर के उभरने पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली हवाई अड्डे ने अतिरिक्त सामान किसी भी स्थान पर पहुंचाने की सुविधा शुरू की

कारोबारजीएमआर हैदराबाद हवाई अड्डे से जुड़ी मेट्रो रेल परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

कारोबारदिल्ली हवाईअड्डे के कर्मचारियों के लिए कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी डॉयल, मेदांता के साथ एमओयू

कारोबारजीएमआर हवाई अड्डों के विस्तार, विकास पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है

कारोबारन्यायालय ने जीएमआर को नागपुर हवाईअड्डे के उन्नयन आदेश को रद्द करने के फैसले को खारिज किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?