लाइव न्यूज़ :

गोयल ने दुरुपयोग रोकने के लिए आसियान देशों के साथ एटीए की समीक्षा पर जोर दिया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 23:34 IST

Open in App

(हेडलाइन में संशोधन के साथ)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा व्यापार संबंधों पर फिर से बातचीत करने और 10 सदस्यीय आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस पूरी कवायद का मकसद एफटीए की बाधाओं और दुरुपयोग को खत्म करना होना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि भारत और आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) के बीच दोतरफा व्यापार लगभग 80 अरब अमेरिकी डॉलर का है और गैर-व्यापार बाधाओं तथा अन्य बाधाओं को दूर करने से आने वाले वर्षों में इस आंकड़े को 200 अरब डॉलर तक ले जाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें हाल के दिनों में आसियान क्षेत्र में, विशेष रूप से कृषि और वाहन क्षेत्र में, हमारे निर्यात पर कई प्रतिबंधात्मक बाधाओं का सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि इसका परिणाम सिर्फ भारत सहित अन्य देशों की जवाबी कार्रवाई के रूप में होगा और देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए हमारे नेताओं के दीर्घकालिक इरादों को नुकसान पहुंचेगा।’’

गोयल ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि मौजूदा व्यापार संबंधों, व्यापार बाधाओं पर फिर से बातचीत करने, आसियान के साथ हमारे एफटीए पर फिर से विचार करने और एफटीए के दुरुपयोग को खत्म करने के लिए नए नियमों पर ध्यान केंद्रित करने, गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की जरूरत है।’’

वह सीआईआई भारत-आसियान व्यापार सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि व्यापार को सफल बनाने के लिए इसे निष्पक्ष, न्यायसंगत, पारदर्शी, पारस्परिक और समावेशी होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?