लाइव न्यूज़ :

हुडको में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री की पेशकश कल खुलेगी, न्यूनतम मूल्य 45 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई सरकार हुडको में अपनी आठ प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है। संस्थागत निवेशक मंगलवार को हुडको में सरकार की हिस्सेदारी के लिए 45 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बोली लगा सकेंगे।

करीब 16.01 करोड़ शेयरों या कुल आठ प्रतिशत की हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को करीब 720 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सरकार हुडको में अपनी पांच प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी या करीब 11.01 करोड़ शेयर बेचने जा रही है। सरकार यह हिस्सेदारी बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये बेचेगी। इसमें 2.5 प्रतिशत या पांच करोड़ शेयरों से अधिक के अतिरिक्त अभिदान को रखने का भी विकल्प होगा।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कान्त पांडेय ने ट्वीट किया, ‘‘गैर-खुदरा निवेशकों के लिए सरकार की हुडको में हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश कल खुलेगी। दूसरा दिन खुदरा निवेशकों के लिए होगा। सरकार अपनी 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री करेगी। इसके अलावा 2.5 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बिक्री का ग्रीन शू विकल्प भी होगा।’’

बीएसई में हुडको का शेयर 6.81 प्रतिशत टूटकर 47.20 रुपये पर बंद हुआ। ओएफएस के लिए 45 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम भाव सोमवार के बंद भाव से 4.66 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें