लाइव न्यूज़ :

ATM Cash Crunch: सरकार पहले से पांच गुना ज्यादा छापेगी पांच सौ के नोट

By भारती द्विवेदी | Updated: April 17, 2018 19:12 IST

सुभाष चंद्र गर्ग का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान देकर लोगों ज्यादा पैसा निकाल रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: देश की आधी जनता कैश क्रंच की समस्या से जूझ रही है। एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या देश नोटबंदी के बाद वाले हालात से गुजर रहा है? वित्तमंत्री अरुण जेटली और आरबीआई की तरफ से कैश क्रंच को लेकर बयान आ चुका है कि बैंकों में पर्याप्त पैसा है। अब सरकार के तरफ से ये कहा गया है कि पांच सौ के नोट पहले से पांच गुना ज्यादा छापा जाएगा।

ATM में कैश की किल्लत, राहुल गांधी ने कहा- 'मोदीजी ने बैंकिंग सिस्टम को कर दिया बर्बाद'

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने बताया है कि अभी हर रोज पांच सौ के पांच करोड़ नोट छापे जाते हैं। अब पांच सौ के नोटों की छपाई पांच गुना बढ़ाई जाएगी। हर रोज अब इसे बढ़ाकर 2500 करोड़ किया जाएगा। महीने में 70-75 हजार करोड़ पांच सौ के नोट प्रिंट करवाया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि पहले जहां देश भर में औसतन 19-20 हजार करोड़ रुपये की नगद की मांग होती थी, अब वो बढ़कर 40-45 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है। अगर सिर्फ इस महीने यानी कि अप्रैल बात करें तो महज 13 दिनों में 45 हजार करोड की मांग हुई है।  

एटीएम में पैसों की किल्लत से जनता बेहाल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश में है पर्याप्त पैसा

दो हजार के नोट की भी छपाई की रफ्तार अच्छी है। सुभाष चंद्र गर्ग ने बताया कि सौ, पचास और 20 रुपए के नोट का स्टॉक अभी है, साथ ही इनकी छपाई भी जारी है। चाहे नोटों की मांग कितनी भी बढ़ जाए पैसों की कमी नहीं होगी।

ATM Cash Crunch: तो क्या फिर से देश में नोटबंदी जैसे हालात हो गए हैं? देखें वीडियो:

टॅग्स :एटीएममोदी सरकारअरुण जेटलीआरबीआई बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू