लाइव न्यूज़ :

सरकार ओएफएस के जरिये टाटा कॉम में अपनी 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च सरकार ने कहा है कि वह टाटा कम्युनिकेशंस लि. (टीसीएल) में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये मंगलवार को अपनी 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।

इसके लिए न्यूनतम मूल्य 1,161 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

टाटा कम्युनिकेशंस (पूर्ववर्ती वीएसएनएल) से बाहर निकलने की योजना के तहत सरकार ने शुरुआत में 2.85 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की है। यह कंपनी की 10 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के बराबर है। इसके अलावा सरकार अधिक अभिदान विकल्प में अतिरिक्त 1.74 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री कर सकती है। यह टाटा कम्युनिकेशंस में 6.12 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबार होगा।

सरकार ने ओएफएस के लिए नोटिस में कहा है कि भारत के राष्ट्रपति टाटा कम्युनिकेशंस के एक प्रवर्तक (विक्रेता) हैं। विक्रेता ने 16 मार्च, 2021 को टाटा कम्युनिकेशंस के 2,85,00,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव किया है। यह कंपनी की कुल जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 10 प्रतिशत है। यह बिक्री सिर्फ गैर-खुदरा निवेशकों के लिए होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब