लाइव न्यूज़ :

‘सरकार आयातित स्टेनलेस स्टील उत्पादों पर प्रतिपूरक शुल्क वापस लेने के फैसले पर पुनर्विचार करे’

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी स्टेनलेस स्टील उद्योग से जुड़े संगठनों ने बृहस्पतिवार को सरकार से स्टेनलेस स्टील के कुछ उत्पादों पर प्रतिपूरक शुल्क (सीवीडी) समाप्त करने के निर्णय पर फिर से विचार करने को कहा।

प्रतिपूरक शुल्क आयात शुल्क है जो डंपिंग या निर्यात सब्सिडी से घरेलू उद्योगों को बचाने के लिये लगाया जाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को अपने बजट भाषण में कई इस्पात उत्पादों पर आयात शुल्क कम किये जाने की घोषणा की थी। साथ ही कुछ स्टील उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क और प्रतिपूरक शुल्क हटाने का ऐलान किया था।

इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसएिशन (आईएसएसडीए) ने कुछ अन्य स्टेनलेस स्टील उद्योग संगठनों के साथ मिलकर एक बयान में कुछ इस्पात उत्पादों पर सीवीडी वापस लिये लिये जाने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस कदम का घरेलू उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

आईएसएसडीए के अलावा अन्य संगठन वजीरपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान स्टेनलेस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन, जगधारी स्टेनलेस स्टील री-रोलर्स एसोसएिशन और स्टेनलेस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन हैं।

संगठनों ने बयान में कहा, ‘‘हम सरकार से इस कदम पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हैं। क्योंकि इससे चीन और इंडोनेशिया जैसे देशों से सब्सिडी युक्त स्टेनलेस स्टील का आयात बढ़ेगा तथा कई एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) दिवालिया होने के कगार पर पहुंच जाएंगे।’’

आईएसएसडीए ने दावा किया कि दोनों देश सब्सिडी युक्त और खराब गुणवत्ता के स्टेनलेस स्टील उत्पादों की भारत और दूसरे देशों में कई साल से डंपिंग करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?