लाइव न्यूज़ :

घर से काम करने वाले कर्मचारियों को कर-कटौती देने पर विचार करे सरकार: पीडब्ल्यूसी इंडिया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी सलाहकार फर्म पीडब्ल्यूसी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि सरकार आगामी बजट में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को कर कटौती का लाभ देने पर विचार करना चाहिए है। उसका मानना है कि इस कदम से बाजार में मांग को बढ़ावा मिलेगा जैसा कि सरकार चाहती है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के वरिष्ठ कर पार्टनर राहुल गर्ग ने एक बजट पूर्व सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मांग को बढ़ाने के लिए आम लोगों के हाथ पर ज्यादा धन छोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘एक स्पष्ट सोच यह है कि छोटे और मझोले करदाताओं को, खासतौर से कोविड-19 के मद्देनजर, कर में राहत दी जाए, खासतौर से घर से काम करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए।’’

उन्होंने कहा कि वे घर से काम करने के दौरान जो भी खर्च कर रहे हैं, जो कार्यालय में काम करने के दौरान नियोक्ता द्वारा किया जाता, तो उस व्यय को उनके वेतन से घटाया जा सकता है, जिससे उनका कर बचेगा और उनके हाथ में ज्यादा धन बचेगा।

पिछले साल की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की नीति अपनाई।

गर्ग ने कहा कि ऐसा उपाय पूरी तरह न्यायसंगत होगा, क्योंकि यदि व्यवसाय उस खर्च को उठाते तो उनके खातों में यह कटौती योग्य व्यय होता।

उन्होंने कहा ऐसे में आज वह कटौतीयोग्य राशि वेतनभोगी व्यक्तियों के खातों में होगी, और इस तरह राजस्व में किसी तरह की कमी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि लोगों के पास ज्यादा धन बचेगा, तो बाजार में मांग भी बढ़ेगी।

जैन ने आगे कहा कि भारत में तय समय से अधिक समय तक रहने वाले लोगों के लिए कानून में संशोधन होना चाहिए, क्योंकि ऐसे में उन्हें भारत का निवासी मानकर, उन पर अनावश्यक कर भार डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क में वृद्धि की बहुत गुंजाइश नहीं है और साथ ही पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क में कमी की कोई संभावना भी नहीं लगती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?