लाइव न्यूज़ :

सरकार को बीपीसीएल से वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 6,665 करोड़ रुपये लाभांश मिला

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर सरकार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) से वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 6,665 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश मिला है।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) सचिव तुहिन कांत पांडे ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार को बीपीसीएल से 6,665 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश मिला। इसमें विशेष रूप से मार्च 2021 में नुमालीगढ़ रिफाइनरी में बीपीसीएल की हिस्सेदारी की बिक्री पर मिला विशेष लाभांश शामिल है।’’

मार्च में, बीपीसीएल ने असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी में अपनी पूरी 61.5 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंजीनियर्स इंडिया और असम सरकार के एक समूह को 9,876 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

सरकार बीपीसीएल में अपनी पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान