लाइव न्यूज़ :

धान की सरकारी खरीद 18 प्रतिशत बढ़कर 616.43 लाख टन तक पहुंची

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक सरकार की धान खरीद 17.52 प्रतिशत बढ़कर 616.43 लाख टन हो गयी है। खाद्य मंत्रालय के अनुसार, सर्वाधिक खरीद पंजाब में की गई है।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियां ​​विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए खाद्यान्नों की खरीद का कार्य करती हैं और साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करती हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल सात फरवरी तक 616.43 लाख टन धान की खरीद हो चुकी थी और खरीद का काम ‘सुचारू रूप से’ जारी है।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह पिछले वर्ष इसी अवधि की 524.52 लाख टन की खरीद के मुकाबले 17.52 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।’’

धान की कुल खरीद में से, पंजाब ने अकेले 202.82 लाख टन का योगदान दिया है, जो कि कुल खरीद का 32.90 प्रतिशत है।

इसके अलावा, सरकार ने अपनी नोडल एजेंसियों के माध्यम से एमएसपी मूल्य पर कुल 1,662.68 करोड़ रुपये के 3,08,783.12 टन मूंग, उड़द, अरहर, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद की है जिससे तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के 1,67,362 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं।

कपास के मामले में, 26,519.75 करोड़ रुपये के 90.90 लाख गांठ की खरीद कह गई है, जिससे अब तक 18,78,824 किसानों को लाभ मिला है।

बयान में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक में कपास खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?