लाइव न्यूज़ :

सरकार वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को प्रतिस्पर्धी बनाने के कदम उठा रही है: कांत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि सरकार वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कई उपाय कर रही है और इस बात पर जोर दिया है कि देश को वृद्धि के नए क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने फिक्की के वार्षिक अधिवेशन में कहा कि सरकार लॉजिस्टिक्स की लागत कम करने की दिशा में भी काम कर रही है।

कांत ने कहा, ‘‘सरकार वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कई उपाय कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिए पिछले महीने घोषित की गई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से विनिर्माण में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह 26 अरब डालर की येाजना है जो 10 चुनिंदा क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार की गयी है। इसमें पांच साल की मदद से विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि तेज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?