लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अमेरिकी निवेशकों को बिजली, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त केंद्रीय बिजली एवं नयी तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने अमेरिकी निवेशकों को भारत में अक्षय ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया है। सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अमेरिकी निवेशकों के साथ बातचीत में उन्हें भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने व्यापारिक समुदाय के साथ अपनी बैठक के दौरान इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला।

बिजली मंत्रालय के बयान में कहा, "बैठक से व्यापारिक समुदाय को भारत में अक्षय ऊर्जा और बिजली क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं तथा वैश्विक निवेशकों के लिए उपलब्ध इससे जुड़े अवसरों पर केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत करने का मौका मिला।"

अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के सदस्यों के साथ सिंह की बैठक का विषय "जलवायु परिवर्तन को कम करने और भारत के आर्थिक विकास को गति देने के लिए स्वच्छ, अधिक सतत और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देना" था।

बयान के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा डेवलपर, अक्षय ऊर्जा उत्पादक, बैंकिंग, उड्डयन सहित अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों के 50 से ज्यादा उद्योगपतियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?