लाइव न्यूज़ :

सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के दो कार्यकारी निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:03 IST

Open in App

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने उसके दो कार्यकारी निदेशकों विक्रमादित्य सिंह खिची और अजय के खुराना का कार्यकाल बढ़ा दिया है। बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि सरकार ने खिची का कार्यकाल 30 सितंबर, 2021 से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख, 31 जुलाई, 2022 या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने एक दूसरी नियामकीय सूचना में कहा कि खुराना का कार्यकाल 19 सितंबर, 2021 को समाप्त हो रहे उनके वर्तमान अधिसूचित कार्यकाल से आगे दो साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है। पिछले हफ्ते सरकार ने कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को उनके कार्यकारी निदेशकों को दिए गए सेवा विस्तार के बारे में सूचित किया था। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक (एमडी) तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को भी सेवा विस्तार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुसीबत में फंसे अनिल अंबानी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने RCom के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी घोषित किया

क्राइम अलर्टPune: बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने बैंक में की खुदखुशी, सुसाइड नोट में वर्क प्रेशर को बताया जिम्मेदार

कारोबारआरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

कारोबारInternational Women's Day 2025: क्या है 'बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता'?, आधी आबादी को खास तोहफा, जानें फायदा

कारोबारमहिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराएं बैंक, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम